जयपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के समाचार को सुखद बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की अदूरदर्शिता के कारण इस परियोजना में अतिरिक्त समय और लागत लगी हैं।
श्री गहलोत ने अपनी सोशल मीडिया पर श्रृंखला इंतजारशास्त्र की कड़ी में बुधवार को यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी इंतजारशास्त्र का सबसे बड़ा चैप्टर है, जिसमें भाजपा सरकार के कारण सात साल का अतिरिक्त समय लगा और लागत भी दोगुनी से अधिक हो गयी।
उन्होंने कहा कि अब सरकार का फोकस पेट्रो केमिकल्स जोन को विकसित करने और राजस्थान के व्यापारियों को प्राथमिकता देने पर होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि बालोतरा जिले के पचपदरा में बहुप्रतीक्षित इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित