चंडीगढ़ , दिसंबर 27 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबज़ादों-बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को नमन करते हुए शुक्रवार की शाम पंजाब लोक भवन में एक श्रद्धापूर्ण शबद कीर्तन किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों का बलिदान मानव जाति के लिए एक शाश्वत प्रेरणा है, जो अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने और साहस एवं नैतिक मूल्यों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।

एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा शनिवार को यहां जारी बयान अनुसार कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, केन्द्र सरकार सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियां तथा लोक भवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित