चंडीगढ़ , अक्टूबर 22 -- पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को बताया कि धान के खरीद सीज़न को सुचारु बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनायी गयी सक्रिय पहल के कारण 21 अक्टूबर तक 4,32,458 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ मिला है।

श्री कटारूचक्क ने कहा कि अब तक 57,546 किसानों को एम.एस.पी. का लाभ मिलने के साथ पटियाला ज़िला सबसे आगे है। बाढ़ से प्रभावित तरनतारन में 38,578 किसानों को लाभ मिलने के साथ यह दूसरे स्थान पर है और फिरोजपुर 35,501 किसानों के साथ तीसरे स्थान पर है।

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 58,40,618.72 टन धान की आमद हुई है। इनमें से 56,04,976.76 टन धान की खरीद की जा चुकी है और इस तरह यह आंकड़ा 95 प्रतिशत बनता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित