चंडीगढ़ , फरवरी 6 -- पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो चुकी है। न वर्दी का खौफ है और न सरकार का डर, जिसके कारण राज्य में खुलेआम गुंडा राज चल रहा है।

श्री शर्मा ने सरकार के "गैंगस्टरा ते बार" पहल पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही है आपकी सरकार का "प्रहार" है, जब गुरु घर के बाहर मुख्यमंत्री के करीबी और आप के नेता लक्की ओबरॉय को सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी जाती है, तो यह पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के करीबी व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकी, तो आम इंसान खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी गई डेडलाइन का क्या हुआ, इस बारे में लोगों को जवाब चाहिए। सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित