मोहाली , अप्रैल 10 -- पंजाब फार्मेसी काउंसिल की जनरल बॉडी की अहम बैठक एसएएस नगर (मोहाली) स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के प्रधान सुशील कुमार बांसल ने की। इस दौरान काउंसिल से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ राज्य के फार्मासिस्टों के हितों और फार्मेसी पेशे को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015, जन विश्वास अधिनियम-2023 और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। काउंसिल ने इस बात पर जोर दिया कि इन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में फार्मेसी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और पेशे को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

इसके साथ ही फार्मासिस्टों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर भी चर्चा हुई, ताकि उन्हें आवेदन करने और संबंधित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। काउंसिल ने डिजिटल प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने और सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित