मोगा, 03 जनवरी, 2026 (वार्ता) पंजाब के मोगा जिले में नेस्ले प्लांट में काम पर जा रहे एक व्यक्ति की शनिवार सुबह कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के तौर पर हुई है जो कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता और एक स्थानीय मजदूर यूनियन के नेता थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित अपनी कार चला रहा था और नेस्ले में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसकी कार पर गोलियां बरसा दीं। कार में आए अज्ञात हमलावरों ने कम से कम 15 राउंड गोलियां चलाईं।
उमरसीर के परिवार ने उनके शव के साथ धर्मकोट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित