श्रीगंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 19 हजार 700 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट्स ट्रामाडोल एचसीएल बरामद की है।
इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
हनुमानगढ़ जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बुधवार को बताया कि पुलिस के दल ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। जांच में कार सवार दो व्यक्तियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस पर कार में सवार सतनामसिंह (31) और गुरुदेवसिंह उर्फ गोरासिंह (40) गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पंजाब के बठिंडा जिले के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित