चंडीगढ़ , दिसंबर 24 -- पंजाब में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) में शामिल हो गये।
भाजपा में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंटक; पूर्व चेयरमैन, पंजाब लेबर एवं एम्प्लॉयमेंट सेल, कांग्रेस; पूर्व अध्यक्ष, पंजाब इंटक अश्वनी कुमार शर्मा , , पंजाब इंटक के उपाध्यक्ष मोती लाल धमाका, , यूथ कांग्रेस छेहर्टा के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार राजा , पंजाब ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष पं. प्रिंस धामी और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। ये नेता प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए।
श्री शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व पर नेताओं एवं जमीनी कार्यकर्ताओं का बढ़ता विश्वास, पंजाब भर में पार्टी की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लगातार हो रहा पलायन उसके नेतृत्व और नीतियों से बढ़ती निराशा को दर्शाता है, जबकि 'राष्ट्र-प्रथम' शासन के सिद्धांत पर आगे बढ़ती भाजपा लगातार समर्पित और सक्षम लोगों को आकर्षित कर रही है।
भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने भाजपा के विज़न पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे मिलकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और पूरे समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने के लिए कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित