नयी दिल्ली , अप्रैल 08 -- दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा का बुधवार को यहां के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

श्री सचदेवा के पांचों पुत्रों ने अंत्येष्टि संस्कार रस्में पूरी कीं।

इस मौके पर उप राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय कारपाेरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और श्री रविन्द्र इंद्राज, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, सुश्री बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समन्वयक दयानंद, विश्व हिन्दू परिषद पदाधिकारी, पूर्वी दिल्ली विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, बाल्मीकि मंदिर महंत विद्यार्थि जी महाराज, संत अजय भाई जी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री विनय सहस्रबुद्धे, श्री वेदव्यास महाजन, श्री मूलचंद चावला और श्री आदेश गुप्ता के आलावा दिल्ली भाजपा के कई विधायक, निगम पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस तथा प्रशासन के कई अधिकारियों, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनों के अधिकारियों और पत्रकारों ने भी श्री सचदेवा को श्रद्धांजलि दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित