न्यू चंडीगढ़ , अप्रैल 28 -- पंजाब के मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज (28 अप्रैल) शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दर्शकों की एंट्री शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए आठ पार्किंग स्थल बनाए हैं, जिनमें तीन वीआईपी और पांच आम लोगों के लिए निर्धारित हैं।

अंक तालिका में पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। टीम ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स आठ मैचों में पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित