क्राइस्टचर्च , मार्च 25 -- कॉनर एस्टरहाउजन (75) और रूबिन हरमन (39) की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में टोनी डीजॉर्जी (12) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रूबिन हरमन ने वियान मुल्डर के साथ दूसरे विकेट के लिये 55 रन जोड़े। 11वें ओवर में जॉश क्लार्कसन ने वियान मुल्डर (31) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कॉनर एस्टरहाउजन ने रूबिन हरमन के साथ तेजी के साथ रन बटोरे। इसी दौरान बेन सीयर्स ने रूबिन हरमन को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई। रूबिन हरमन ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 39 रन बनाये। कॉनर एस्टरहाउसजन ने 33 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में बेन सीयर्स ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित