देवरिया, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के गोरखपुर रोड पर बंजर भूमि में बनी अवैध मजार को रविवार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्त करा दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मेहरड़ा पुरवा में स्थित जमीन के बारे में शिकायत मिली थी कि बंजर पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर तथाकथित मजार का निर्माण करा लिया है। जिसका मुकदमा उप जिलाधिकारी सदर देवरिया की अदालत में विचाराधीन था और मामले की सुनवाई नौ जनवरी को हुई थी। न्यायालय ने उभय पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद आदेश किया कि उक्त मजार अवैध है और मजार कमेटी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित