नयी दिल्ली , अक्टूबर 30 -- न्यायमूर्ति सूर्य कांत को उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरूवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति सूय कांत 24 नवम्बर को पद की शपथ लेंगे। वह मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई का स्थान लेंगे जो 23 नवम्बर को सेवानिृत हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति गवई ने कुछ ही दिन पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल करीब 15 महीने का होगा। वह फरवरी 2027 में सेवानिृत होंगे। उन्हें मई 2019 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित