तिरुमला , मार्च 01 -- मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभालने के बाद शनिवार शाम मंदिर नगरी का अपना पहला दौरा किया है।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पुजारियों और अधिकारियों ने टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू, कार्यकारी अधिकारी एम. रवि चंद्र और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकय्या चौधरी के नेतृत्व में मुख्य मंदिर परिसर के महाद्वारम पर आगमन के समय उनका पारंपरिक स्वागत किया।

गर्भगृह के भीतर मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्यों ने कुछ समय तक भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की। बाद में रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के पुजारियों और वेद पंडितों ने सीजेआई परिवार के लिए वेदाशीर्वचनम् किया और टीटीडी अधिकारियों ने मंदिर के प्रसाद तथा भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का एक फोटो स्मृति-चिह्न भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित