कोलकाता, सितंबर 27 -- वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

न्यायमूर्ति पॉल न्यायमूर्ति सौमेल सेन का स्थान लेंगे जिन्हें मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पदोन्नत किया गया है।

केन्द्र सरकार ने आज कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौमेल सेन को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त की अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना में कहा गया राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए न्यायमूर्ति सौमेन सेन को कलकत्ता उच्च न्यायालय से मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगा।

उच्चतम न्यायालय कोलिजियम ने इस महीने की शुरुआत में न्यायमूर्ति सेन के नाम की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति सेन को हाल ही में मुख्य न्यायाधीश टीएस सिवगणनम के सेवानिवृत होने पर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित