नयी दिल्ली, सितंबर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटरामरेड्डी अरविंद को न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित