पटना , फरवरी 07 -- िहार में नवादा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की संदिग्ध मृत्यु की न्यायिक जांच की मांग को लेकर पटना सिविल कोर्ट के वकील 09 फरवरी को अदालती कामकाज नहीं करेंगे। पटना जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव अरविंद कुमार मउआर ने आज बताया कि नवादा जिले की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज की संदिग्ध मौत के विरोध में संघ के सभी सदस्य 09 फरवरी 2026 को विरोध दिवस मनाएंगे और विरोध मार्च निकालेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों नवादा जिले की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी।वकील प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित