विशाखापत्तनम , फरवरी 17 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बेड़ा निरीक्षण (आईएफआर) 2026 में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम पहुंचीं।

राष्ट्रपति के आईएनएस डेगा नौसैनिक हवाई अड्डा पहुंचने पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, विशाखापत्तनम के सांसद एम. श्रीभरत और जिला आयुक्त एम एन हरेंधीरा प्रसाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित