नयी दिल्ली , अक्टूबर 08 -- भारत अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच नौशाद मूसा ने फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान जकार्ता में 10 और 13 अक्टूबर को इंडोनेशिया अंडर-23 के खिलाफ होने वाले मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
बेंगलुरू में एक संक्षिप्त प्रशिक्षण शिविर के बाद, ब्लू कोल्ट्स बुधवार दोपहर इंडोनेशिया की राजधानी पहुंचे।
दोनों मैच जकार्ता के गेलोरा बुंग कार्नो मद्या स्टेडियम में खेले जाएंगे और भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे।
अक्टूबर 2025 में इंडोनेशिया के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए भारत अंडर-23 टीम:गोलकीपर: दीपेश चौहान, मोहनराज के, प्रियांश दुबे।
डिफेंडर: विकास युमनाम, दिप्पेंदु बिस्वास, हर्ष अरुण पलांडे, मुहम्मद साहीफ एपी,रिकी मीतेई हाओबाम, रोशन सिंह थांगजम, सनातोम्बा सिंह यांगलेम, सुमित शर्मा ब्रह्मचरीमयम।
मिडफील्डर: आयुष देव छेत्री, बेकी ओरम, डैनी मैतेई लैशराम, लालरिनलियाना हनामटे, मोहम्मद ऐमेन, विबिन मोहनन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित