नोएडा , अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर इकाई की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ताओं ने न्यायपालिका और संविधान की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा देश के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) भूषण रामकृष्ण गवई पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हमले और जूता फेंकने के प्रकरण को निंदनीय प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान आप जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्य न्यायाधीश पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला है। यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाली सोची-समझी साजिश है, और मोदी सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी विरोधी मानसिकता की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और संविधान, न्याय तथा समानता की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी यह केवल विरोध नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का निर्णायक युद्ध है। आम आदमी पार्टी हमेशा संविधान और न्याय की विजय के लिए लड़ती रहेगी। हम न झुकेंगे,न रुकेंगे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित