नोएडा , नवंबर 21 -- भारत के उत्थान, विकास एवं समृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 110 स्थित महर्षि नगर रामलीला मैदान में 10 दिवसीय 'भारत उत्कर्ष महायज्ञ' का आयोजन चल रहा है जो 25 नवंबर तक संचालित रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 108 कुंडिय महायज्ञ में प्रतिदिन हजारों परिवार दो पहरों में आहुति देने पहुंच रहे हैं। पिछले छह दिनों में अब तक हजारों की संख्या में नोएडा शहर वासियों सहित विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
शुक्रवार को महायज्ञ आयोजकों के शीर्ष अधिकारी द्वारा कहा कि इस महायज्ञ का उद्देश्य यही है कि भारत की विश्व में ऐसी ख्याति प्राप्त हो की हमारा भारत अव्वल रहे, हम लोगों का ये मानना है कि अपने देश में इतना सामर्थ्य है और हम इस स्थिति को प्राप्त कर सकते हैं और उस सामर्थ्य को उजागर करने के लिए ये भारत उत्कर्ष महायज्ञ हो रहा है जहां हर दिन अलग अलग देवी देवताओं का अनुष्ठान हो रहा है गत दिन भगवान विष्णु जी का अनुष्ठान किया गया, और आज एक विशेष अनुष्ठान किया जा रहा जिसमें तीन तरह के दुश्मनों के संहारक के लिए अनुष्ठान हुआ।
इस भारत उत्कर्ष महायज्ञ और रामकथा में पांच दिनों के अंतराल के अंतर्गत छठवें दिन में अब तक लगभग पांच लाख लोग एवं श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं जहां रामकथा के उपरांत परिसर में लेजर और साउंड के माध्यम से रामायण पात्र एवं चरित्र की प्रदर्शनी की जाती है ,इसके साथ महर्षि महेश योगी के जीवंत पर शो चलता है भारत उत्कर्ष महायज्ञ की संकल्पना क्या है इसका महत्व क्या है उस विचारों को दर्शाया जाता है, भारत के विकास उत्थान एवं समृद्धि के लिए 140 करोड़ आहुतियां देने के भारत उत्कर्ष महायज्ञ 25 नवंबर तक संचालित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित