नोएडा , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन फेस तृतीय थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के टीपी नगर चौराहे के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीस किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ग्यारह लाख रुपये बताई जा रही है।फेस तृतीय थाना द्वारा गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह की पहचान सरवन, लव कुमार, नितीश कुमार और राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। चारों सदस्य बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर सेंट्रल जोन के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के गांवों में रह रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित