नोएडा , फरवरी 03 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 19 स्थित एक होटल में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कोमल लगभग 20 वर्षीय फरीदाबाद के रूप में हुई है।

होटल के रूम में युवती द्वारा फांसी लगाए जाने से होटल कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ सकते में आ गया जिसकी सूचना होटल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।

सेक्टर 20 थाना पुलिस को होटल में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारीगण एवं फॉरेंसिक टीम सहित फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित