ग्रेटर नोएडा , मार्च 28 -- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 'लक्ष्य 3.0' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में देशभर के 37 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस वर्ष प्रतियोगिता में 3 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, आर्म रेसलिंग और महिला बॉक्स क्रिकेट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन एवं समापन समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज और रजिस्ट्रार डॉ. मुकेश पराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन जूडोका, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन अवॉर्डी खुमुजम तोम्बी देवी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने कहा, "लक्ष्य 3.0 केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करते हैं।"मुख्य अतिथि खुमुजम तोम्बी देवी ने कहा, "युवा खिलाड़ियों में इतना उत्साह और जुनून देखना बेहद प्रेरणादायक है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।"विजेताओं की सूची:फुटबॉल - नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीवॉलीबॉल (बालक) - नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीवॉलीबॉल (बालिका) - गलगोटियास यूनिवर्सिटीकबड्डी - गलगोटियास यूनिवर्सिटीमहिला बॉक्स क्रिकेट - नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीबास्केटबॉल (बालिका) -नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीशतरंज - एनआईआईएमएसबैडमिंटन - एआईईटीटेबल टेनिस - दिल्ली यूनिवर्सिटी (एआरएसडी कॉलेज)टीम खेलों में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने सर्वाधिक ट्रॉफियां जीतते हुए फुटबॉल, वॉलीबॉल (बालक), महिला बॉक्स क्रिकेट और बास्केटबॉल (बालिका) में चैंपियनशिप हासिल की। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आर्म रेसलिंग में 3 स्वर्ण पदक जीते गए।
इस आयोजन का सफल संचालन स्पोर्ट्स डायरेक्टर लेफ्टिनेंट प्रतिमा पांडेय, हेड कोच हरीश पटवाल और स्टूडेंट स्पोर्ट्स जनरल सेक्रेटरी अहमद जैदी के नेतृत्व में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित