नोएडा , जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-47 रेड लाइट के पास वोडा महादेव मंदिर रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बैटरी से चलने वाली स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सड़क दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सेक्टर-49 थाना पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं।

हादसे में घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय संजय सिंह पुत्र ज्ञान सिंह नोएडा सेक्टर-45,निवासी सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित