मेदिनीनगर , जनवरी 23 -- पलामू जिले में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के दो निर्माण स्थलों पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने से पहले सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से कई अत्याधुनिक हथियार एवं गोलियां बरामद की गई है।

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनी नगर की सदर थाना पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे इस संबंध में प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान मिलकर इस घटना को अंजाम देने वाले थे। उससे पहले ही पुलिस ने उनके 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित