चमोली , फरवरी 14 -- उत्तराखंड में चमोली जिले के औली में आयोजित स्कीइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन की स्पर्धाओं में शनिवार को सेना के स्कीयर्स खिलाड़ियों सहित अलग राज्यों की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विश्व प्रसिद्ध औली में आयोजित हो रही नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर गेम्स के द्वितीय दिन आज रोमांच, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की तालियों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की जायंट स्लालम (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पहले स्थान पर बाकिर हुसैन - आर्मी ग्रीन, दूसरे स्थान परआशिफ अज़ीज - आर्मी रेड और तीसरे स्थान परजेकमेट रफस्तान - आर्मी रेड रहे।
स्नोबोर्डिंग (पुरुष वर्ग) स्पर्धा में . जुबेर अहमद लोन - जम्मू-कश्मीर प्रथम. दूसरे स्थान पर कुलविंदर शर्मा - आर्मी और तीसरे स्थान पर हरि प्रसाद - आर्मी रहे।
स्नोबोर्डिंग (महिला वर्ग) प्रीति ठाकुर - हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर. प्रकृति ठाकुर - हिमाचल प्रदेश और दीपिका ठाकुर - हिमाचल प्रदेश रहीं।
स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिट(पुरुष) मेंपहले स्थान पर -सन्तोष मुक्ता,आर्मी , दूसरे स्थान परराजेश्वर सिंह ,आर्मी और तीसरे स्थान पर-हिमांशु कवाण, उत्तराखण्ड रहे।
स्की माउंटेनियरिंग स्प्रिट, महिला वर्ग में साक्षी ठाकुर प्रथम, शिवानिका दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर नताशा महर रहीं।
रेस ऑफिस में विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण एवं विजय सती,राजीव गुड्डू मेहता,विमलेश पंवार द्वारा विजेताओं के परिणाम विधिवत घोषित किए गए।
खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगायक दरवान नैथवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं परसारी की स्थानीय टीम ने पारंपरिक लोकसंस्कृति की रंगारंग झलक प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित