भोपाल , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज बुधवार को नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) परियोजना को लेकर हाउस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजना के क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित सदस्य अजय विश्नोई, सुरेश राजे, नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर एवं गौरव सिंह पारधी (कुछ सदस्य ऑनलाइन माध्यम से) उपस्थित रहे।
इसके अलावा एमपीएसईडीसी एवं एनआईसी के अधिकारियों के साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा और अन्य अधिकारीगण भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में नेवा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित