गांधीनगर , दिसंबर 27 -- भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. शर्मा नेपाल के टूरिज्म प्रोत्साहन के लिए गुजरात की यात्रा पर आये हैं। इस बीच, उन्होंने श्री पटेल से यह शिष्टाचार भेंट-बैठक की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशादर्शन में गुजरात द्वारा टूरिज्म सेक्टर में जो विश्व आकर्षण स्थापित किये हैं, उसकी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से टूरिज्म, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हाइड्रो एनर्जी एवं मैन्युफैक्चरिंग तथा एजुकेशन सेक्टर में सहभागिता पर मुख्यमंत्री के साथ परामर्श किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात के मैन्युफैक्चरिंग हब बने होने तथा सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर जैसे इमर्जिंग सेक्टर्स में भी अग्रणी बनने को तैयार होने का विवरण दिया। इसके अलावा उन्होंने नेपाल के राजदूत के समक्ष भूमिका दी कि स्टैच्यू ऑफ यूनिट, सफेद रण जैसे पर्यटन स्थलों और सोमनाथ, द्वारका तथा अंबाजी जैसे आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के साथ गुजरात विश्वभर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना है।

नेपाल के राजदूत तथा मुख्यमंत्री के बीच इस शिष्टाचार भेंट-बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, उद्योग विभाग की प्रधान सचिव ममता वर्मा, उद्योग आयुक्त पी. स्वरूप तथा नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी सहभागी हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित