पटना , जनवरी 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज एक्स पर लिखा, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
श्री कुमार ने युवा पीढ़ी को शुभकामनाएं दी और कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र के विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भरी हुई युवा पीढ़ी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर राज्य एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे, यही उनकी कामना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित