पटना , फरवरी 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि शब-ए-बरात का त्योहार पवित्र है। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बरात की रात मॉगी गयी दुआयें खुदा कबूल करते हैं।
श्री कुमार ने कहा कि इस मुबारक रात पर हम सब खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की उंचाई पर बढ़ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित