पटना , जनवरी 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ए.के. सिन्हा के आई.ए.एस कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
श्री कुमार ने इसके बाद 10, स्ट्रैंड रोड पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें भी दी।उन्होंने आज द पनाश कौटिल्या होटल का उद्घाटन किया और इसका निरीक्षण किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित