पटना , फरवरी 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि राधा देवी सरावगी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थी और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने श्री सरावगी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित