पटना , फ़रवरी 01 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया।
श्री कुमार ने भ्रमण के दौरान पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने आये लोगों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार का अभिवादन किया। श्री कुमार ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री कुमार ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क बहुत अच्छा बना है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर घूमते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़ी बातें जानते हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
भ्रमण के दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर एवं जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित