पटना, मार्च 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखते हुये बिहार के गौरव को नई ऊँचाईयों पर पहुंचायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिये समस्त बिहारवासियों का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित