पटना , मार्च 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित