पटना , दिसंबर 31 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में यहां दक्षिण पेसु के कोने (तीन मुहानी) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन, स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित