पटना , दिसम्बर 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि स्व. शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है ।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित