पटना , अप्रैल 05 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
श्री कुमार ने आज यहां विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनस्थापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनस्थापन का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। नहर के तटबंध पर बने सड़क का पक्कीकरण कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसे जल्द पूर्ण करें। सिंचाई के लिये यह नहर काफी उपयोगी है। इस नहर से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित