पटना , मार्च 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 147.29 करोड़ रूपये की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढ़ांचे के मजबूत होने से यहां की शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधायें मिल सकेंगी।
इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, शिक्षा तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस०एम०, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती इनायत खान, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित