पटना , जनवरी 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को एपिकॉन (एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिसियंश ऑफ इंडिया) - 2026 सम्मेलन का उद्घाटन किया।

कर्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कुमार को एपिकॉन के आयोजकों द्वारा प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस सम्मेलन में देश भर के चिकित्सक शामिल हुये हैं।

इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान चिकित्सा विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विमर्श होगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित