पटना , जनवरी 01 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी मां स्व.परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपनी मां स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व.मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ.जितेन्द्र कुमार,रूहेल रंजन, शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, नालंदा के पुलिस भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित