पटना , नवम्बर 12 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में हुए अभूतपूर्व मतदान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर राष्ट्रीय जनान्त्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

भाजपा की नेता ने कहा कि जिस उत्साह और जोश के साथ बिहार की जनता, खासकर महिलाओं ने मतदान में भाग लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियाँ और जनहितकारी कार्य सीधे तौर पर जनता को पसंद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बड़ी संख्या में मतदान करना इस तथ्य की पुष्टि करता है कि पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए जो ठोस कदम उठाए गए उनसे प्रदेश की महिलाओं के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता हो, पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण हो, या फिर राज्य में लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाएँ सभी से महिलाओं की जिन्दगी में बदलाव आया है। यही कारण है कि आज बिहार की महिलाएँ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

श्रीमती अंजुम ने कहा कि मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल के नतीजे भी यही दर्शा रहे हैं कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास, स्थिरता और सुशासन के रास्ते को जारी रखना चाहती है।

भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने बिहार की जागरूक जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले की तरह राज्य के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं की प्रगति और सामाजिक न्याय के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित