पटना , अप्रैल 24 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को समझना है तो बिहार में 2005 से पहले और उसके बाद आये परिवर्तनों का अध्ययन आवश्यक है ।

श्री कुमार ने आज बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव की चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 2005 में पहले बिहार की जनता निराश, हताश और परेशान थी और लोग प्रदेश छोड़ कर पलायन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार को तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियों अपहरण उद्योग, चारा घोटाला और जंगल राज के लिए जाना जाता था, और समूचे देश में बिहारी कहलाना अपमान सूचक माना जाता था।

जदयू नेता ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनाने के बाद प्रदेश कि दशा और दिशा दोनों बदली और श्री उनके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे किसी एक जाति,क्षेत्र या संप्रदाय का विकास नहीं हुआ, बल्कि कल्यारणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी क्षेत्रों, वर्गों, सम्प्रदायों, जातियों एवं धर्मों के लोगों का कल्याण हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित