नयी दिल्ली , मई 02 -- केंद्र सरकार ने अपने शीर्ष नीतिगत अनुसंधान एवं परामर्श संस्थान नीति आयोग के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत शनिवार को डाॅ आर बालासुब्रमण्यम और डॉ जोरम अनिया को निकाय के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

इन दोनों पूर्णकालिक सदस्यों की गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ बालासुब्रमण्यम और डॉ अनिया को बधाई देते हुए कहा है कि दोनों सदस्यों का विभिन्न विषयों के क्षेत्र में विशाल अनुभव और गहरी समझ, नीति निर्माण को और सशक्त करेगा।

श्री मोदी ने लिखा, "मुझे विश्वास है कि उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और वृद्धि को गति मिलेगी।"उल्लेखनीय है कि सरकार ने पूर्व आर्थिक सलाहकार डॉ अशोक लाहिरी को पिछले दिनों नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए आयोग का पुनर्गठन किया है।

प्रधानमंत्री आयोग के अध्यक्ष होते हैं।

डाॅ जोरम अनिया शिक्षाविद और वह अरुणाचल प्रदेश से आती हैं। डॉ बालासुब्रमण्यम ने ग्रामीण और आदिवासी के क्षेत्र में आम लोगों के बीच विस्तृत रूप से कार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित