नयी दिल्ली , मार्च 13 -- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2026 में राज्य का दूसरा स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का क्षण है और यह राजकोषीय अनुशासन और जिम्मेदार शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
श्री सावंत ने बताया कि गोवा को 18 प्रमुख भारतीय राज्यों में 54.7 के समग्र स्कोर के साथ दूसरा स्थान मिला है, जो सूचकांक के पिछले संस्करण में तीसरे स्थान से बेहतर है और इसे "उपलब्धि प्राप्त करने वाले" राज्यों की श्रेणी में रखता है। यह मान्यता राज्य के विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन और विकास सुनिश्चित करते हुए राजकोषीय स्थिरता बनाए रखने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित