रायबरेली , फरवरी 08 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जगतपुर क्षेत्र के चुली-जगतपुर इलाके के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार महिलाओं की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी महिलाएं एक भंडारे में शामिल होकर पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मृतकों की पहचान आसमा (पत्नी विदेश), हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर और शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर के रूप में हुई है। चौथी मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घायलों में रश्मि, साधना, रिया पटेल और प्रिया पटेल शामिल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित