नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार बजट पेश किया।
- श्रीमती सीतारमण पूर्वाह्न 11 बजे बजट भाषण शुरू करने के लिए निर्धारित समय से करीब दो मिनट पहले ही लोक सभा में पहुंच गयीं थीं।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बजट भाषण शुरू किये जाने से ठीक पहले लोक सभा पहुंचे।
-लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी श्रीमती सीतारमण के बजट भाषण शुरू कर देने के एक मिनट बाद लोक सभा में पहुंचे।
-गहरे मैरून रंग की साड़ी पहने श्रीमती सीतारमण बजट भाषण में जब कोई महत्वपूर्ण घोषणा करतीं, तो सत्ता पक्ष के सदस्य मेजें थपथपाकर उसका स्वागत करता।
-श्रीमती सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान दो बार पानी पिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित