नियामी , जनवरी 29 -- दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजर के रक्षा-सुरक्षा बल (एफडीएस) ने राजधानी नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 हमलावरों को मार गिराया और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों के पास से भारी मात्रा में युद्ध सामग्री और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
मंत्रालय के अनुसार यह हमला बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ, जब 'भाड़े के सैनिकों' (मर्सनरी) के एक समूह ने हवाई अड्डे के पास स्थित एयर बेस 101 को निशाना बनाया। मोटरसाइकिल पर सवार ये हमलावर बिना हेडलाइट जलाए वहां पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित