नयी दिल्ली , मार्च 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्य सभा चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उनके अलावा विभिन्न राज्यों से आठ और उम्मीदवार घोषित किये हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को बताया कि श्री नवीन के अलावा श्री शिवेश कुमार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। असम से श्री तेराश गोवाला और श्री जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से सुश्री लक्ष्मी वर्मा को तथा हरियाणा से श्री संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया है। ओडिशा से श्री मनमोहन सामल और श्री सुजीत कुमार पार्टी प्रत्याशी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित